Оберіть трек для відтворення
आसमान सा आँचल तुझको ओढ़ाऊं
झिलमिल सितारे आ तुझको दिखाऊं
आसमान सा आँचल तुझको ओढ़ाऊं
झिलमिल सितारे आ तुझको दिखाऊं
रात का अंधेरा हाथों से छुपाऊं
आजा मेरी गुड़िया एक लोरी सुनाऊं
लोरी सुनाऊं तुझको सुलाऊं
आ चल चलें एक ऐसी जगह
कहते हैं रहती है परियाँ जहाँ
सतरंगी बादल हवा में उड़े
नन्ही सी कलियों से खिलता समा
तितली के पंखों पे तुझको बैठाऊं
तितली के पंखों पे तुझको बैठाऊं
खुशियों की बारिश में तुझको भिगाऊं
रात का अंधेरा हाथों से छुपाऊं
आजा मेरी गुड़िया एक लोरी सुनाऊं
लोरी सुनाऊं तुझको सुलाऊं लोरी सुनाऊं