Оберіть трек для відтворення
वो तुझे छूटा है कैसे
जैसे मैं छूता था वैसे
क्या उसके भी सीने पे सोती हो
ज़ुल्फें हटाता है चेहरे से तेरे
खुश होता है तेरे क्या हंसने पे
रोता है क्या तेरे रोने से पहले
क्या उसे भी करती हो बातें
फिजूल की रातों को सोने से पहले
क्या उसको भी गले लगाती हो
वैसे जैसे तुम लगाती थी मुझको
क्या उसकी भी आंखों से आंखें
मिलाने पे नजर तुम आती हो खुदको
क्या चुमता है तेरे माथे को
क्या चुमता है तेरे हाथों को
क्या वो भी समझता है तुझको
क्या पढ़ लेता है वो भी हां तेरी आंखों को
क्या उसने भी पढ़ी नमाज़
शुक्राने की तेरी मिल जाने के बाद
क्या उसने भी देखी है जन्नत
तेरे बे पर्दा हो जाने के बाद
क्या वो भी बताता है कितना
वो चाहता है तेरे सो जाने के बाद
क्या वो भी करेगा वफ़ा
छह महीने तेरे दूर जाने के बाद
क्या उसको भी सपने दिखाती हो
जैसे दिखाती थी मुझको जगाके
क्या वो भी बहाने से करता है
फोन बस सुनने के लिए आवाजें
क्या वो भी मोहब्बत में तेरी
कर देता सारी ये दुनिया कज़ा है
ना मुझको जरूरत अब तेरी जो
पूछा है बस उतनी बातें बता दे
मेरे बस इतने सवाल हैं
अब मेरे बस इतने सवाल हैं
मुझको बस इतना जवाब दे
मुझको बस इतना जवाब दे
मेरे बस इतने सवाल हैं
मेरे बस सपने सवाल हैं
मुझको बस इतना जवाब दे
मुझको बस इतना जवाब दे
क्या उसके भी दिल से तुम खेलोगी
क्या वो भी ऐसे ही रातों को तड़पेगा
मैं तो हूं शायर बता देता बातें
पर कमबख्त वो कैसे संभलेगा
क्या उसका भी खाने का मन नहीं होगा
और बंद होगा दरवाजा कमरे का
क्या वो भी छुपा लेगा खुदको
अंधेरे में रातों को करवटे बदलेगा
जब आंसू हलक तक सुखा देगा
खुदा फलक को ज़मीन पे झुका देगा
बरसेगा पानी पर क्या वो भी पानी
से ज्यादा मोहब्बत को पाने को तरसेगा
क्या उसको भी मुर्दा बना दोगी
क्या उसका भी दिल नहीं धड़केंगे
क्या घर की दीवारों को क़बर बना लेगा
कफ़न बना लेगा पर्दे का
क्या उसको भी दोज़ख में डालोगी
दो पल के लिए बस जन्नत दिखा के
ओ खुदा फरेबी क्या दर्द
ही दोगी बदले सवाब के
क्या वो भी समझ जाएगा कि
मोहब्बत रहमत नहीं एक अज़ाब है
ना मुझको जरूरत अब तेरी जो
पूछा है बस उतनी बातें बता दे
मेरे बस इतने सवाल हैं
अब मेरे बस इतने सवाल हैं
मुझको बस इतना जवाब दे
मुझको बस इतना जवाब दे
मेरे बस इतने सवाल हैं
मेरे बस सपने सवाल हैं
मुझको बस इतना जवाब दे
मुझको बस इतना जवाब दे