Оберіть трек для відтворення
देख सोच के तू गेल तेरे के के जावेगा
मां ने वीडियो कोला पे बस देखे जावेगा
आया था करण रोटी दोया का जुगाड़
गेल सारी कायनात ने के लेके जावेगा
पाड़े आपस में लत्ते यादे लूट माचरी
ताड़े भाण बेटियां ने क्योंकि घूंठ लागरी
मां ते कोन्या दिया जांदा पानी का ग्लास
बेबी वाइन गेल्या काटके फ्रूट मांगरी
बालकपन में कहता था मां मेरी है मां मेरी है
जब आया दिमाग तो कहन लग्या मां तेरी है मां तेरी है
हाड़ तोड़ के बड़ा कर्या वा, पेंशन खुद की खाई ना
औकात नहीं थी बोलन की जे दुनिया में मां ल्याती ना
छोरी इंस्टा पे खामखा फ्लेक्स झाड़री
बाप बोले ना सपोर्ट, मां की आंख्या काड़री
कोई जार्या से कमान 10 घंट्या में है झार
घरा दूसरा मैडम जी मर्द बादरी
माड़े हैं काम रे माड़े करम
पैसे में चेंज यादे होवे धरम
मैं ज्ञानी ना ज्ञान ना मेरा सुनो
ना फक देता मैं, सच थूक के कलम
थोड़ा देख के घर का हिसाब चलो ना
ना करते माहौल खराब चलो
ना मिलने मेडल मॉडल जी
अब जल्दी थक के किताब चलो
कई अपण्या की खुदल्यु किताब सब में
रखे होठा पे स्माइल, हेट रखे डब में
घूमे चारों धाम बनके ने भोले के भगत
राखे मन में शैतान, कोन्या आस रब में
प्यार कोन्या साचा , दिखे पैसा फेम रे
अड़े अपने ही खेले अपण्या ते गेम रे
लॉयल नहीं मिली, आड़े एक आत्मा
गया भाड़ में प्राउड, हो रही शेम शेम रे
Guri Nimana play this beat
कई बार हो जा डिप्रेशन घणा
मेरे बर्गे ना गेरे इम्प्रेशन घणा
फंडा बाप आला चादरा है, देख्या बनता
और छोरियां ने मरज्यावे फैशन घणा
दुनिया भी आजकल झूठ पे चले
छोरे डुंकी मार, मौत आले रूट पे चले
कलाकार का भी चाल रया से ठीक ठाक काम
बिल्ला पहन के ने सूट बूट शूट पे चले
मैं ना सही, मैं ना गलत, ना मैं वकील, ना मैं कोई जज
फ्री रहूं, चिल करूं, ना कोई सिर पे करज
मेरे पे यो, मेरे पे वो, ना वो, मैं रह रया होर्या प्रो
मन्ने फूंक दी जवानी, बाबा बालके ब्लंट
तेरे हाथा ते बन्या हूं, मेरा बाप भोले तू
इस दुनिया ने छोड़्या कोन्या साफ भोले तू
इन पापिया के बीच में भी पापी हो लिया
कर सारे ब्रह्मांड ने रे राख भोले तू