Оберіть трек для відтворення
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा
लड्डुअन का भोग लगे, संत करे सेवा
(जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा)
(माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा)
एकदंत, दयावंत, चार भुजाधारी
एकदंत, दयावंत, चार भुजाधारी
मस्तक सिंदूर सोहे, मूष की सवारी
मस्तक सिंदूर सोहे, मूष की सवारी
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा
लड्डुअन का भोग लगे, संत करे सेवा
(जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा)
(माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा)
अंधन को आँख देत, कोढ़िन को काया
अंधन को आँख देत, कोढ़िन को काया
बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया
बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा
लड्डुअन का भोग लगे, संत करे सेवा
(जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा)
(माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा)
दीनन की लाज राखो, शंभु-सुत वारी
दीनन की लाज राखो, शंभु-सुत वारी
कामना को पूरा करो, जय बलिहारी
कामना को पूरा करो, जय बलिहारी
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा
लड्डुअन का भोग लगे, संत करे सेवा
(जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा)
(माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा)
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
सूर श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा
(जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा)
(माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा)