Оберіть трек для відтворення
प्यार की महफ़िल तेरी सही पर
वीराने सब मेरे हैं वीराने सब मेरे हैं
अपनो ने ठुकराया तो क्या
बेगाने सब मेरे हैं बेगाने सब मेरे हैं
प्यार की महफ़िल तेरी सही
घबरा कर इस दुनिया से कोई रूठ गया तो क्या होगा
राह मे चलते चलते राही छूट गया तो क्या होगा
छूट गया तो क्या होगा
पल्को पे जो चमक रहे हैं अफ़साने सब मेरे हैं
अफ़साने सब मेरे हैं
प्यार की महफ़िल तेरी सही
मेरे ना होने पर फिर तुम किसकी हँसी उड़ाओगे
किससे प्यार जताओगे तुम और किसको ठुकराओगे
और किसको ठुकराओगे
होठों पे जो महक रहे हैं नज़राने सब मेरे हैं
नज़राने सब मेरे हैं
प्यार की महफ़िल तेरी सही पर वीराने सब मेरे हैं
वीराने सब मेरे हैं
प्यार की महफ़िल तेरी सही