Оберіть трек для відтворення
तुम मुझ को भूल जाओ
तुम मुझ को भूल जाओ, अब हम न मिल सकेंगे
अब हम न मिल सकेंगे
डाली से फूल टूटे
डाली से फूल टूटे, अब कैसे खिल सकेंगे
अब कैसे खिल सकेंगे
तुम मुझ को भूल जाओ तुम मुझ को भूल जाओ
इक रोज़ तो चकोरी, देखेगा चाँद प्यारा
इक रोज़ तो मिलेगा, हर लहर को किनारा
हम देखते रहेंगे
हम देखते रहेंगे, रो रो के ये कहेंगे
अब हम न मिल सकेंगे अब हम न मिल सकेंगे
तुम मुझ को भूल जाओ तुम मुझ को भूल जाओ
शहनाइआँ बजेंगी और दुल्हनें सजेंगी
हाथों में मल के मेहन्दी, साजन के घर चलेंगी
हम देखते रहेंगे
हम देखते रहेंगे, रो रो के ये कहेंगे
अब हम न मिल सकेंगे अब हम न मिल सकेंगे
तुम मुझ को भूल जाओ तुम मुझ को भूल जाओ
अब हम न मिल सकेंगे अब हम न मिल सकेंगे
तुम मुझ को भूल जाओ तुम मुझ को भूल जाओ