Оберіть трек для відтворення
ये भी मज़ाक ही तो है
सालों से सड़कों पे
संभल के चल रहा था यूँ
गालों के गद्दो में तेरे
ना जाने क्यूँ में
लड़खड़ा के गिर गया हूँ
मुस्कुराओ
और ऐसे हँसो मेरी बातों पे
गिरता रहूं तेरी राहों में
और इन में ही खो जाउँगा
ये भी मज़ाक ही तो है
कैसे ये रातों के इरादों में
अंधेरा था यूँ
आधे से चाँद सी हँसी
अंधेरी रातों में
अब नूर बन गयी क्यूँ?
ए चाँद
अब चाँदनी बन के गिरो ज़रा
गिरते रहो मेरे आस पास
तो तेरा ही हो जाउँगा
हो जाउँगा तेरा एहसास है
साँसें है जब तक यहाँ
हो जाउँ मैं तेरा
ये ना मेरा अंदाज़ है
देखो में खुद हस रहा
अपनी बातों पे यहाँ
और ऐसे
तुम भी हँसो मेरी बातों पे
ना जाने ये क्या हो रहा मुझे
मैं तेरा ही हो जाउँगा
ये भी मज़ाक ही तो है
मेरी नकल है
या असल में गिर रहे हो तुम भी?
होता नही है अब यक़ीन
क्या ये मज़ाक तो नही?