Оберіть трек для відтворення
नफ़रत जो देखें आँखें नफ़रत ही वो चुनती हैं
कुछ बातें कितने भी प्यार से हम बोलें वो दिल में चुभती हैं
इस घने धुएँ में साँस लेकर ही मैं पला बड़ा
मेरी धड़कनें तेज़, लगे ये सीने में भूकम्प सी हैं
के फूल हैं इतने, प्यार की खुशबू काफ़ी कम सी है
क्यों लगे मुझे कि दौड़ के भी मैं वही हूँ आ खड़ा
सोचूँ मैं जब हों हालात सही
दिखाऊँगा मैं जज़्बातों को भी
आख़िर झगड़े होते ठीक बातों से ही
पर काश
मेरे घर में होता प्यार और मोहब्बत
लोगों से घिरके भी मैं था कई बार अकेला जब खड़ा
तो देखे क्या रब और कहे कि दुनिया को क्यों मैंने इतना ये ग़लत बना दिया
मैं छुपाऊँ कब तक
जो आएँ आँसू क्यों मैं सोचूँ कि अगर इन्हें बहा दिया
तो मैं हूँ कमज़ोर
सोचूँ कभी-कभी कि किसको हम ये दोष दें
बुरा कैसे बोलूँ इनको, ना ये अपने होश में
मेरा दिल एक हवेली, इसके किस्से ना किसी को हैं पता
और दिखाई पहले दे, आवाज़ आए बाद में
कुछ समय के बाद ही सुनाई दी पुकार इसकी
ये मेरे जैसा ही तो है, और शायद मुझसे कह रहा
सोचा था जब हों हालात सही
दिखाऊँगा मैं जज़्बातों को भी
आख़िर तारे भी दिखते हैं रातों को ही
पर काश
मेरे घर में होता प्यार और मोहब्बत
लोगों से घिरके भी मैं था कई बार अकेला जब खड़ा
तो देखे क्या रब और कहे कि दुनिया को क्यों मैंने इतना ये ग़लत बना दिया
मैं छुपाऊँ कब तक
जो आएँ आँसू क्यों मैं सोचूँ कि अगर इन्हें बहा दिया
तो मैं हूँ कमज़ोर
जो ये बनावटें मिटाने से
चिल्लाने से तो जाएँगी ना
और ये रुकावटें रुलाने से
वापस ही तो आएँगी ना
तो मैं वादा करूँ
तुमसे भी और ख़ुद से भी कि ये सुनाई दे
हर काँच को देखूँ जैसे
वो आइने
मेरे घर में होगा प्यार और मोहब्बत
मेरे साथ रहके भी कोई ना अकेला हो खड़ा
जब देखे रब तो कहे कि तेज़ हवाओं में भी इसने एक दिया जला दिया
मैं छुपाऊँ कब तक
जो आएँ आँसू ना मैं सोचूँ कि अगर इन्हें बहा दिया तो मैं
हूँ कमज़ोर
मेरे घर में होगा प्यार और मोहब्बत
मेरे साथ होके भी अब कोई ना अकेला हो खड़ा
जब देखे रब, तो कहे कि तेज़ हवाओं में भी इसने एक दिया जला दिया
मैं छुपाऊँ कब तक
जब आए आँसू ना मैं सोचूँ कि अगर इन्हें बहा दिया तो मैं
हूँ कमज़ोर
(मेरे, मेरे घर में होगा प्यार) अगर इन्हें बहा दिया
(मेरे, मेरे घर में होगा प्यार) तो मैं हूँ कमज़ोर

मेरे, मेरे घर में होगा