Оберіть трек для відтворення
Сингл / Трек
ताज्जुब है अरे ताज्जुब है अरे ताज्जुब है
तूने प्यार नहीं किया, नहीं, कभी दिल नहीं दिया, नहीं
तो कोई बोसा, हा नहीं लिया, तो तूने क्या किया मेरे यार
तेरा जीना है बेकार
तेरा जीना है बेकार
अरे ताज्जुब है अरे ताज्जुब है तूने प्यार नहीं किया, नहीं
हो कभी दिल नहीं दिया, नहीं, तो कोई बोसा, अरे नहीं लिया
तो क्या किया तूने मेरे यार
तेरा जीना है बेकार
तेरा जीना है बेकार
अरे ताज्जुब है
या ऐसा यार मेरे तेरे सीने में दिल ही नहीं
या ऐसा यार मेरे तेरे सीने में दिल ही नहीं
यार फिर नाम का मर्द है तू इस प्यार के तू काबिल ही नहीं
हो तुझे कुछ नहीं होता, नहीं, कभी कुछ नहीं होता, नहीं
अरे कहीं कुछ नहीं होता अरे नहीं होता
तू है लकड़ी की तलवार तेरा जीना है बेकार
तेरा जीना है बेकार
अरे ताज्जुब है अरे ताज्जुब है तूने प्यार नहीं किया, नहीं
कभी दिल नहीं दिया, अरे नहीं दिया
ना तूने किसी को याद किया ना किसी ने तेरा नाम लिया
ना तूने किसी को याद किया ना किसी ने तेरा नाम लिया
हो मूर्ख इंसान जवानी से तूने क्या काम लिया
ओ कोई बाँह मरोड़ी, नहीं, कोई चूड़ी नहीं तोड़ी, नहीं
तूने ज़िद नहीं छोड़ी अरे नहीं छोड़ी
अरे ओ छह फुट की दीवार तेरा जीना है बेकार
तेरा जीना है बेकार
अरे ताज्जुब है अरे ताज्जुब है तूने प्यार नहीं किया, नहीं
ओ कभी दिल नहीं दिया, नहीं दिया
ना तू किसी का आशिक है ना तेरी कोई महबूबा है
ना तू किसी का आशिक है ना तेरी कोई महबूबा है
सात अजूबे दुनिया के तू आठवाँ अजूबा है
ऐसा और है कोई नहीं रे मेरा जोड़ है कोई, नहीं नहीं
मेरा तोड़ है कोई नहीं अगर हो तो मैं हूँ तैयार
नहीं तो मान ले अपनी हार
नहीं तो मान ले अपनी हार
नहीं तो मान ले अपनी हार
नहीं तो नहीं तो नहीं तो
अरे ताज्जुब है