Оберіть трек для відтворення
Сингл / Трек
ओ, मेरे साथी रे
प्यासे-प्यासे, मद-भरे से पल हैं आज सुहाने
इजाज़त हो तो छेड़ूँ प्यार के कुछ मैं फ़साने
ओ, मेरे साथी रे
यूँ ही आएँ-जाएँगे ये पल तो रोज़ सुहाने
हक़ीक़त में बदल दो प्यार के अब तो फ़साने
ओ, मेरे साथी रे, hey, hey-hey
बँधा है मन मेरा तेरे आँचल से
नशीले नैनों के तेरे काजल से
ना मानूँ रीत कोई, चुरा लूँ गीत कोई तेरी पायल से

करूँ मैं क्या कि दिल मेरा नहीं ये माने
इजाज़त हो तो छेड़ूँ प्यार के कुछ मैं फ़साने
ओ, मेरे साथी रे
यूँ ही आएँ-जाएँगे ये पल तो रोज़ सुहाने
हक़ीक़त में बदल दो प्यार के अब तो फ़साने
ओ, मेरे साथी रे
प्यासे-प्यासे, मद-भरे से पल हैं आज सुहाने
इजाज़त हो तो छेड़ूँ प्यार के कुछ मैं फ़साने
ओ, मेरे साथी रे, hey, hey-hey
सलोने ख़्वाब जो हम सजाते हैं
घरौंदे से प्यार के जो बनाते हैं
सुनी है बात मैंने, किसी दिन वो ही सपने टूट जाते हैं

ना आएँ ग़म, जतन कुछ तुम करो, दीवाने
हक़ीक़त में बदल दो प्यार के अब तो फ़साने
ओ, मेरे साथी रे
प्यासे-प्यासे, मद-भरे से पल हैं आज सुहाने
इजाज़त हो तो छेड़ूँ प्यार के कुछ मैं फ़साने
ओ, मेरे साथी रे
यूँ ही आएँ-जाएँगे ये पल तो रोज़ सुहाने
हक़ीक़त में बदल दो प्यार के अब तो फ़साने
ओ, मेरे साथी रे
Hey, hey-hey
Hey, hey-hey
Hey, hey-hey
Hey