Оберіть трек для відтворення
Сингл / Трек
ये रोशन सुनहरी सी झिलमिलती किरने
ये पहले पहर की सी जगमगाती किरने
ये चिड़ियों के संग संग चहकती सी किरने
ये फूलों के रंग रंग महकती सी किरने
दिलों में उम्मीदें जगाती सी किरने
ये ले आती है रात के जाते जाते
सवेरे सहर भोर सुबह प्रभाते
ये सब लफ्ज़ लगते हैं सुने सुनाए
हम रातों के बाशिंदे सोए सुलाए
ये है नींद बेहोशी है या नशा है
ये सुस्ती ये मस्ती खुदा जाने क्या है
तूफान आए या हो कोई आंधी
हो गौतम या नानक भगत सिंह या गांधी
बहुत कोशिश की नहीं खोल पाए
आंखों पे जो पट्टियां हमने बांधी
हम सब हैं तारीख रातों के आदी
हमें रात ही में मिली थी आज़ादी
हमको तो बस ओढ़े रखनी है चादर
हो रेशम या मलमल या खाकी या खादी
ये अंधियारी चादर या कोई कफ़न है
वो सूरज न जाने कहां पर दफ़न है
अगर खो गया है उसे ढूंढ ला दो
अगर सो गया है तो उसको जगा दो
जो बेहोश है तो ज़रा होश ला दो
गर मर चुका है तो मिलकर जला दो
जलेगा तो कुछ रोशनी होगी शायद
दुनिया में कुछ खलबली होगी शायद
कहानी ये तुमने सुनी होगी शायद
कुछ सुबहें यूँ भी बनी होंगी शायद
के कुछ सुबहें यूँ भी बनी होंगी शायद
के कुछ सुबहें यूँ भी बनी होंगी शायद
के कुछ सुबहें यूँ भी बनी होंगी शायद
ये रोशन सुनहरी सी झिलमिलती किरने
ये पहले पहर की सी जगमगाती किरने
ये चिड़ियों के संग संग चहकती सी किरने
ये फूलों के रंग रंग महकती सी किरने
दिलों में उम्मीदें जगाती सी किरने
ये ले आती हैं रात के जाते जाते
सवेरे सहर भोर सुबह प्रभाते
ये सब लफ्ज़ लगते हैं सुने सुनाए
हम रातों के बाशिंदे सोए सुलाए