Оберіть трек для відтворення
मैं थक गया था सोचा सो जाऊं
तेरे आँचल में माँ रोता जाऊं
मेरी जेबे खाली हैं बस धुंधली यादें हैं
वही तेरी बातें वो तेरा प्यार
इस जीवन से प्यार करता नहीं
और मरने से मैं तो डरता नहीं
सबकुछ भूलने के बाद मुझे अब तक हैं याद
वही तेरी बातें वो तेरा प्यार
माँ मैं हारा नहीं रातों के अंधेरों से
मैं हारा नहीं चाहे भूख हो या प्यास
मैं हारा नहीं सुखों दुख की लहरों से
मैं हारा नहीं मेरे साथ तेरा विश्वास
मैंने माँगी थी सूरज की बूँदें
मेघों के साए मुझे ढूंढे
खुशियों का पल जो रुका
मैं ना टूटा मैं ना झुका
मेरी हिम्मत तेरी बातें तेरा प्यार
माँ मैं हारा नहीं आंधी से तूफानों से
मैं हारा नहीं मत होना तू उदास
मैं हारा नहीं समय से इंसानों से
मैं हारा नहीं मेरे साथ तेरा विश्वास
मैं हारा नहीं
मुझे याद है मेरा बचपन और वो काली सुनि रात
मुझे याद हैं क्या गलत क्या सही
और उससे भी ज्यादा मुझे याद आये तेरा प्यार
पर मैं हारा नहीं हारा नहीं
मैं हारा नहीं रात के अंधेरों से
मैं हारा नहीं मत होना तू उदास
मैं हारा नहीं समय से इंसानों से
मैं हारा नहीं मेरे साथ तेरा विश्वास
मैं हारा नहीं
माँ मैं हारा नहीं
हारा नहीं हारा नहीं
हारा नहीं हारा नहीं
मेरे साथ तेरा विश्वास