बेकली बेकहूदी बेबसी दे गया
बेकली बेकहूदी बेबसी दे गया
कुछ नए तजुर्बे अजनबी दे गया
बेकली बेकहूदी बेबसी दे गया
उसके सौदागरी में भी इंसाफ था
उसके सौदागरी में भी इंसाफ था
ज़िंदगी ले गया, ज़िंदगी दे गया
बेकली बेकहूदी बेबसी दे गया
सोचने के लिए पल की मोहलत न दी
सोचने के लिए पल की मोहलत न दी
जागने के लिए एक सदी दे गया
बेकली बेकहूदी बेबसी दे गया
उसके आ जाने से हर कमी मिट गई
उसके आ जाने से हर कमी मिट गई
जाते जाते वो अपनी कमी दे गया
बेकली बेकहूदी बेबसी दे गया
ले गया जान ओ दिल, जिस्म से खींच कर
ले गया जान ओ दिल, जिस्म से खींच कर
हाँ मगर रूह की ताजगी दे गया
बेकली बेकहूदी बेबसी दे गया
कुछ नए तजुर्बे अजनबी दे गया