Оберіть трек для відтворення
म्हारे हिवड़ा में...
म्हारे हिवड़ा में नाचे मोर, तक थैया-थैया
भँवरे ने मचाया शोर, खिली दिल की कलियाँ
बदला मौसम, बदले नज़ारे या बदला है नज़रिया
ओ, म्हारे हिवड़ा में नाचे मोर, तक थैया-थैया
भँवरे ने मचाया शोर, खिली दिल की कलियाँ
बदला मौसम, बदले नज़ारे या बदला है नज़रिया
म्हारे हिवड़ा में नाचे मोर, तक थैया-थैया
भँवरे ने मचाया शोर, खिली दिल की कलियाँ
तू नई-नवेली दुल्हन है, तेरा रूप प्यार का दर्पण है
तू नई-नवेली दुल्हन है, तेरा रूप प्यार का दर्पण है
तेरी मेहँदी से, तेरे गजरे से महका-महका मेरा जीवन है
मेरे सवालों का जवाब बनके तू आई, सजनिया
ओ, म्हारे हिवड़ा में...
म्हारे हिवड़ा में नाचे मोर, तक थैया-थैया
ऐसी बंधी प्यार की डोर, हुई मैं बाँवरिया
बदला मौसम, बदले नज़ारे या बदला है नज़रिया
ओ, म्हारे हिवड़ा में नाचे मोर, तक थैया-थैया
भँवरे ने मचाया शोर, खिली दिल की कलियाँ
ये प्यार का सावन आया है, संग प्रीत का मौसम लाया है
ये प्यार का सावन आया है, संग प्रीत का मौसम लाया है
जो दिल में छुपा के रखा था वो राज़ लबों पर आया है
दिल में बसा के, अपना बना के, ले चलूँ प्रेम नगरिया
म्हारे हिवड़ा में...
म्हारे हिवड़ा में नाचे मोर, तक थैया-थैया
चाहे ले जाओ जिस ओर, संग चलूँगी, सैयाँ
बदला मौसम, बदले नज़ारे या बदला है नज़रिया
म्हारे हिवड़ा में नाचे मोर, तक थैया-थैया
भँवरे ने मचाया शोर, खिली दिल की कलियाँ
ये चाँद-सितारों की बारात लाई है घड़ी सुहानी
ये चाँद सितारों की बारात लाई है घड़ी सुहानी
क्या बात है, मेरे साथ है मेरे सपनों की रानी
बरसों सताया तूने, चैन चुराया, मैं आज ना छोडूँ बैयाँ
हाँ-हाँ
ओ-हो
Hmm, hmm
Hahahaha