Оберіть трек для відтворення
चूड़ी बोले, पायल बोले, बोले कंगना
चूड़ी बोले, पायल बोले, बोले कंगना
"आजा, डोली लेके आजा मेरे अँगना"
ओ, मेरे सजना, ओ, मेरे सजना
जीने नहीं देती मुझे तेरी बिंदिया
जीने नहीं देती मुझे तेरी बिंदिया
तेरे बिना आती नहीं मुझे निंदिया
ओ, ओ, मेरी प्रिया, ओ, ओ, मेरी प्रिया
दिल मेरा कहता है, "इसमें तू रहता है"
मेरी बेक़रारी को तो तू भी पहचाने ना
बिना तुझे देखे मेरा दिल अब माने ना
बाँहों में आ भी जा, यूँ मुझे ना सता
तेरे बिना भाए मुझे कोई रंग ना
तेरे बिना भाए मुझे कोई रंग ना
आजा, डोली लेके आजा मेरे अँगना
ओ, मेरे सजना, ओ, ओ, मेरी प्रिया
चूम लूँ लब तेरे, पास आ तू मेरे
तेरी ऐसी बातों से मैं डर-डर जाती हूँ
कहीं कुछ हो ना जाए, मैं तो घबराती हूँ
सुन मेरी इल्तिजा, ना मिटा फ़ासला
तूने मुझपे जाने कैसा जादू है किया
तूने मुझपे जाने कैसा जादू है किया
तेरे बिना आती नहीं मुझे निंदिया
ओ, ओ, मेरी प्रिया, ओ, ओ, मेरी प्रिया
चूड़ी बोले, पायल बोले, बोले कंगना
"आजा, डोली लेके आजा मेरे अँगना"
ओ, मेरे सजना, ओ, मेरे सजना
जीने नहीं देती मुझे तेरी बिंदिया
तेरे बिना आती नहीं मुझे निंदिया
ओ, ओ, मेरी प्रिया, ओ, ओ, मेरी प्रिया
ओ, मेरे सजना, ओ, ओ, मेरी प्रिया