Оберіть трек для відтворення

आ आ आ आ
हे देवी सर्वमंगला, तीन लोक की स्वामिनी
हे देवी सर्वमंगला, तीन लोक की स्वामिनी
जग का पालन करनेवाली, जय नारायणी नमो नमः
जग का पालन करनेवाली, जय नारायणी नमो नमः
हे विद्यादानी शारदा, वीणा पुस्तक धारिणी
हे विद्यादानी शारदा, वीणा पुस्तक धारिणी
वास करो वाचा बुद्धि में, जय सरस्वती नमो नमः

माँ लक्ष्मी सिंधुसुता, सुख सौभाग्य दायिनी

वैभव धन संपत्ति बरसा दो, श्री महालक्ष्मी नमो नमः

हे भवानी महाकालिका, महिषासुर संहारिणी
हे भवानी महाकालिका, महिषासुर संहारिणी
बल अपार मुझको दे दो माँ, जय महाशक्ति नमो नमः

सारे जग की माँ जगदम्बा, ममता का तुम सागर हो

हम सब माता बालक तेरे, जय जग-जननी नमो नमः

हे करुणामयी देवी, शरण में मुझे ले लो माँ

तेरे चरणों में रहूँ सदा, दया स्वरूपा नमो नमः

सकल विश्व की ऊर्जा तुम, जीव चेतना मूल हो

जीवन दायिनी संजीवनी माँ, जय परमेश्वरी नमो नमः

नित सुमिरन से पाप मिटे और मन पावन सा हो जाए

मंत्र जाप से ये भवसागर पल में पार उतर जाए

जय जय जय जगदम्बे, माँ का नाम जपुँ मैं शाम सुबह

नमस-तस्यै नमस-तस्यै नमस-तस्यै नमो नमः
नमस-तस्यै नमस-तस्यै नमस-तस्यै नमो नमः
नमस-तस्यै नमस-तस्यै नमस-तस्यै नमो नमः