Оберіть трек для відтворення
जहाँ पे तेरी है ख़ुदा
तस्वीर उस की भी वहाँ है
वो भी है तेरे जैसा क्या?
सुनता वो मेरी भी कहाँ है
उस को कभी देना ना ग़म
ख़ुशियाँ मेरी कर दे कम
ख़ुदाया एक कर्म कर मुझ पे कि बस वो ही दिखाई दे
मैं आवाज़ दूँ उसे तो उस को ही सुनाई दे
उस को ही सुनाई दे, उस को ही सुनाई दे
वो ही गया है अभी-अभी यहाँ से दिल तोड़ के मेरा, हाँ
उस को ख़बर ही नहीं है कि है हमदर्द वो मेरा, हाँ
वो ही ज़मीं है मेरी, है वो ही आसमाँ भी
ज़ख़्म भी देती है वो, वो ही करती दवा भी
उस से ही है मेरा कोई राबता
जो दी है तूने ज़िंदगी तो ना ऐसी जुदाई दे
मैं आवाज़ दूँ उसे तो उस को ही सुनाई दे
उस को ही सुनाई दे, उस को ही सुनाई दे
उस की ही बातों का असर हैं, जो मैं खोया सा फिरूँ, hmm
उस को सँभाले रखना तू, चाहे मैं कितनी दफ़ा गिरूँ, hmm
उस को तू देना ख़ुशी उस की चाहत से ज़्यादा
ये ज़िंदगी है तेरी, करता हूँ तुझ से वादा
इतनी तो मेरे ख़ुदा तू आ कर ले वफ़ा
वो जो है मेरा ख़ुदा तो उस की ही ख़ुदाई दे
मैं आवाज़ दूँ उसे तो उस को ही सुनाई दे
उस को ही सुनाई दे, उस को ही सुनाई दे