Оберіть трек для відтворення
भूल जाऊँ अगर बंद करना पंखा जो मैं
भूल जाऊँ अगर बंद करना पंखा जो मैं
तेरा मुझपे चिल्लाना अच्छा लगता है
तेरा मुझपे चिल्लाना अच्छा लगता है
अरे, भीड़ में जो कभी बाहों में भर लूँ तुझे
भीड़ में जो कभी बाहों में भर लूँ तुझे
तेरा वो आँख दिखाना अच्छा लगता है
तेरा वो आँख दिखाना अच्छा लगता है
चवन्नी सा था, तूने रुपैया बनाया
किश्तों में जीया, तूने जीना सिखाया
चवन्नी सा था, तूने रुपैया बनाया
किश्तों में जीया, तूने जीना सिखाया
हो, दिन बन जाता है तेरे साथ खाके
थोड़ा आलस मनाके, बेसुरा सा गाना गाके
हो, दिन बन जाता है तेरे पास आके
थोड़ा तुझको सताके, घर में तेरा हाथ बटाके
हो, दिन बन जाता है
सासू माँ से कभी मज़ाक कर दूँ जो मैं
सासू माँ से कभी मज़ाक कर दूँ जो मैं
तेरा वो आँख दिखाना अच्छा लगता है
तेरा वो आँख दिखाना अच्छा लगता है
अरे, एक ही चादर में हम सिमटें हों जो कभी
एक ही चादर में हम सिमटें हों जो कभी
तेरा चादर खींचना अच्छा लगता है
तेरा चादर खींचना अच्छा लगता है
तू है तो आधा भी पौना हो गया
कम जो लगा था वो काफ़ी हो गया
झूठा खाया ना, अब खाने लग गया
मरज़ी का मालिक था, सुनने लग गया
हफ़्तों सा था, तूने महीना बनाया
अरे, कमियों को भी मेरी तूने अपनाया
हफ़्तों सा था, तूने महीना बनाया
अरे, कमियों को भी मेरी तूने अपनाया
हो, दिन बन जाता है तेरे साथ खाके
थोड़ा आलस मनाके, बेसुरा सा गाना गाके
हो, दिन बन जाता है तेरे पास आके
थोड़ा तुझको सताके, घर में तेरा हाथ बटाके
हो, दिन बन जाता है, हाँ
हो, दिन बन जाता है