Оберіть трек для відтворення
जिस रोज मुझे तुम खो दोगे
उस रोज बहुत पछताओगे
मैं लौट के फिर ना आऊंगा
आवाज़ें लाख लगाओगे
खुद से ही करोगे सौ शिकवे
मेरे बाद तन्हा रह जाओगे
मैं लौट के फिर ना आऊंगा
आवाज़ें लाख लगाओगे
तुम ज़िक्र करोगे मेरा अपनी तन्हाई से
ना मुझको जुदा कर पाओगे अपनी परछाई से
तुम ज़िक्र करोगे मेरा अपनी तन्हाई से
ना मुझको जुदा कर पाओगे अपनी परछाई से
अपनी इस बे परवाही पे
इल्ज़ाम हजार लगाोगे
मैं लौट के फिर ना आऊंगा
आवाज़ें लाख लगाओगे
तुम्हे मेरे जैसा पागल
कहीं और ना मिल पाएगा
जितना तुम्हे चाहता हूँ मैं
कोई और नहीं चाहेगा
तुम्हे मेरे जैसा पागल
कहीं और ना मिल पाएगा
जितना तुम्हे चाहता हूँ मैं
कोई और नहीं चाहेगा
ढूंढोगे मेरे पैरों के निशान
पर मुझको ढूंढ ना पाओगे
मैं लौट के फिर ना आऊंगा
आवाज़ें लाख लगाओगे