Оберіть трек для відтворення
के तू ही सच है, ये जग है झूठा
के तुझसे ही जुड़ता, जो मुझमें है टूटा
तू किसके था हिस्से, जो मैंने ना पाया
तू मुझको मिला पर, ज़रा देर से आया
जो कर सको तो कर ये दो, मुझे सुकून का घर ये दो
के आज तो कहो के तुम मेरे हो
जो इस जनम ना फिर कभी, तू बन गई है ख्वाब सी
के आज तो कहो के तुम मेरे हो
होश में रहा नहीं, जो बचा कहा नहीं
फ़ासले जो दरमियां, कल जो थे रहे थे वहीं
तू मुझको मिला क्यों अधूरा सा होकर
मैं तुझको जो चाहूँ आ पूरा सा होकर
जो तुझको ना आना, तो पास बिठाना
लगा के सीने, तू ज़हर पिलाना
जो कर सको तो कर ये दो, मुझे सुकून का घर ये दो
के आज तो कहो के तुम मेरे हो
जो इस जनम ना फिर कभी, तू बन गई है ख्वाब सी
के आज तो कहो के तुम मेरे हो