Сингл / Трек
दबे दबे पाओं से आए बूँदों की ल़हेर
हवा हवा जादू से बनता खुश्बुओं का घर
लगे लगे आसमान जैसे एक नया शहेर
ज़रा ज़रा ढूँढ ले हम तुम बादलों में घर
बादलों में घर ऊओ
बादलों में घर
हो कहीं बादलों में घर ऊओ सारी उमर
धुआँ धुआँ ही मिले क्यूँ हर मोड़ हर डगर
खोए खोए से रहें हम तुम पहर दर पहर
कहा कहा धूप से फिर भी तोड़ा सा ठहेर
ज़रा ज़रा ढूँढ ले हम तुम बादलों में घर
हो गयी है यह बात रब से
मिल गया एक बादल अलग से
धूप का भी कोना है जिसमें
रंगों का भी होना है जिसमें
बादलों में घर ऊओ
बादलों में घर
मिल गया बादलों में घर ऊओ सारी उमर
बादलों में घर ऊओ
बादलों में घर
मिल गया बादलों में घर ऊओ सारी उमर