Оберіть трек для відтворення

कभी कभी लगे यही जो होना था हुआ वही
बदलना भी हवा का है ज़रूरी
कभी कभी लगे यही जो मिलना था मिला वही
बिखरना भी दुआओं का है ज़रूरी
किसी के वास्ते कहाँ ज़मीन पे आया आसमान
ये दूरियाँ रहीं बस दूरियाँ
के चोरी चोरी चुपके से चुपके से रोना है ज़रूरी
के पानी पानी अखियों का अखियों का होना है ज़रूरी
रह गई आरज़ू इक अधूरी
के कभी कभी ऐसा भी ऐसा भी होना है ज़रूरी
नासमझ थे हम जो ये भी ना समझे
वक़्त आने पर सब बदलते हैं
मंज़िलें क्या हैं और रास्ते क्या हैं
लोग पल भर में यहाँ रब बदलते हैं
किसी के वास्ते कहाँ किनारे आएँ कश्तियाँ
ये दूरियाँ रहीं बस दूरियाँ
के चोरी चोरी चुपके से चुपके से रोना है ज़रूरी
के पानी पानी अखियों का अखियों का होना है ज़रूरी
रह गई आरज़ू इक अधूरी
के कभी कभी ऐसा भी ऐसा भी होना है ज़रूरी
मुस्कुराने के कितने बहाने थे
फिर भी आँखों ने क्यों नमी चुन ली
दिल की बातें तो सब आसमान में थीं
हम ही पागल थे इस दिल की जो सुन ली
किसी के वास्ते कहाँ मिली है रात से सुबह
के दूरियाँ रहीं बस दूरियाँ
के चोरी चोरी चुपके से चुपके से रोना है ज़रूरी
के पानी पानी अखियों का अखियों का होना है ज़रूरी
रह गई आरज़ू इक अधूरी
के कभी कभी ऐसा भी ऐसा भी होना है ज़रूरी